उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में 19 और 20 जुलाई को 25वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप आयोजित हुई।
दी शुभकामनाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें बीएचईएल हरिद्वार के सुमित वर्मा ने 105 किलोग्राम भारवर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता है। इसमें सुमित ने कुल 770 किलोग्राम वजन (स्क्वाट – 290 किग्रा, बेंच प्रेस – 180 किग्रा, डेडलिफ्ट – 300 किग्रा) उठाकर प्रतियोगिता जीती। सुमित की इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों और उनके सहयोगियों ने बधाई दी है।