Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दीजिए बधाई: पहाड़ की बेटी गार्गी उनियाल भारतीय वायुसेना मे बनीं फ्लाइंग अफसर, खुशी की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सीमावर्ती ब्लॉक जोशीमठ की बेटी गार्गी उनियाल को‌ बधाई दीजिए। उनका भारतीय वायुसेना मे फ्लाइंग अफसर पद पर चयन हुआ है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गार्गी उनियाल ने अपने पहले प्रयास में ही एअर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की प्रवेश परीक्षा पास की और एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनी। बीते शनिवार को बैंगलुरु के एअर फोर्स टेक्निकल कॉलेज मे हुई पासिंग आउट परेड मे गार्गी के पिता दिनेश उनियाल व माता पूनम उनियाल भी अपनी बेटी की उपलब्धि के साक्षी बने। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version