Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दीजिए बधाई: पहाड़ की बेटी का कमाल, तय किया एनसीसी से लेफ्टिनेंट तक का सफर, क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार में सिताबपुर निवासी कीर्ति शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट के पद चयनित हुई है।

क्षेत्र में खुशी की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीर्ति शर्मा ने भोपाल में एक संस्थान से बीएससी की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने एनसीसी में भी प्रवेश लिया। जिसके बाद कड़ी मेहनत व लगन से उन्होंने एनसीसी में ए ग्रेड के साथ एनसीसी सी प्रमाण पत्र प्राप्त किया। एनसीसी की विशेष भर्ती के तहत उन्होंने आर्मी अधिकारी के लिए आवेदन किया। कीर्ति ने प्रयागराज उत्तर प्रदेश में आर्मी की एसएसबी साक्षात्कार पास करने के बाद आफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई ज्वाइन की। वहीं एक साल का प्रशिक्षण पास करने के बाद कीर्ति ने सात मार्च को ओटीए में पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट के पद पर सेना अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया।
वाद सहयोगी, कोटद्वार (पौड़ी)। कोटद्वार में सिताबपुर निवासी कीर्ति शर्मा सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Exit mobile version