उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के दो शिक्षको का चयन विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
दी बधाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आज 27 सितंबर से विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इस प्रतियोगिता में 107 देशों के 2508 पैरा एथलीट प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में उत्तराखंड से दो लोगों को चयनित किया है। जिसमें गढ़वाल के उत्तरकाशी जनपद से राजकीय इंटर कॉलेज बड़ेथी के व्यायाम शिक्षक विनोद जोशी भी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में विनोद जोशी टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में कार्य करेंगे।