Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दीजिए बधाई: कड़ी मेहनत से विकास ने CDS परीक्षा में हासिल की ऑल इंडिया 7वीं रैंक, युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। कठिन मेहनत का फल हमेशा सफलता की नई बुलंदियों तक पंहुचाता है। बस हार कभी नहीं माननी चाहिए। आज हम बात कर रहे हैं विकास असवाल की।

हासिल की यह रैंक

चमोली जनपद के गनियाला गांव के रहने वाले विकास ने UPSC CDS की परीक्षा को पास किया है। विकास ने परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास असवाल ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल करके प्रदेश को गोरवान्वित किया है। उन्होंने CDS जैसी कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा को लक्ष्य बनाकर तैयारी शुरू की‌।

युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत

विकास अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और सभी मार्गदर्शकों को दिया है। जिन्होंने हर मोड़ पर उनका साथ दिया और प्रेरित किया। उनकी यह सफलता उत्तराखंड के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। जो सेना में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं।

Exit mobile version