उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार की 5 वर्षीया गौरी टंडन ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है।
दी शुभकामनाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 वर्षीया गौरी टंडन डीपीएस की छात्रा है। गौरी टंडन ने मसूरी में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता गढ़वाल कप 2024 में 20 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इस उपलब्धि पर उन्होंने अपने स्कूल सहित हरिद्वार का नाम रोशन किया है। गौरी टंडन इससे पूर्व भी ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है।