Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दीजिए बधाई: इस छात्रवृत्ति के लिए अदिति वर्मा का चयन, उत्तराखंड से चयन होने वाली पहली छात्रा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड की अदिति वर्मा को बधाई दीजिए। अदिति वर्मा का सीसीआरटी, जूनियर वर्ग, सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की छात्रवृति के लिए चयन हुआ है।

इस छात्रवृत्ति के लिए चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अदिति का हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा प्राप्त करते हुए इस छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। 13 वर्षीय अदिति देहरादून निवासी है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत (गायन) में उत्तराखंड राज्य से चयनित होने वाली वह एकमात्र प्रतिभागी हैं।

Exit mobile version