Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कांग्रेस ने निकाला विशाल कैंडल मार्च, अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में CBI जांच की उठाई मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने विशाल कैंडल मार्च निकाला।

की यह मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस ने रविवार को एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखण्ड प्रभारी दुष्यंत गौतम तथा भाजपा विधायक रेणु बिष्ट की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में CBI से कराई जाए।

गृह सचिव को लिखा पत्र

हालांकि इस मामले पर दुष्‍यंत गौतम ने अपनी सफाई दी। जिसमें उन्होंने वीडियो जारी किया है। इसमें उन्‍होंने कहा था कि साजिश के तहत उनका नाम लिया जा रहा है। उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। उन्‍होंने इस मामले की जांच की बात कही, साथ ही यह भी दावा किया कि अगर उन पर लगाए आरोप सच साबित हो जाते हैं तो वह अपने सामाजिक, राजनीतिक जीवन से संन्‍यास ले लेंगे।

Exit mobile version