Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कांग्रेस ने किया राजभवन कूच, नारेबाजी करते हुए सड़क पर दिया धरना

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला है। जिसमें कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उनके स्टाफ, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, चुनाव आयुक्त समेत कई व्यक्तियों का जासूसी कराने के आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ प्रर्दशन किया है। इस विरोध में देश के गृह मंत्री अमित शाह के तत्काल इस्तीफे की मांग भी की।

कांग्रेसियों ने किया राजभवन कूच-

जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे दिलाराम चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व मे राजभवन कूच किया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्त्‍ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना दिया।

पदाधिकारियों समेत करीब 40 कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

इस दौरान पहले से मौजूद पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। जिस पर कई पदाधिकारियों समेत करीब 40 कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जहां कांग्रेसियों को पुलिस ने रिहा कर दिया, लेकिन कांग्रेसियों ने पुलिस लाइन मैदान पर ही सांकेतिक धरना देते हुए प्रदर्शन किया।

Exit mobile version