Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आगामी लोकसभा चुनावों में मजबूती के लिए कांग्रेस सेवा दल की हुई एक दिवसीय कार्यशाला, सैकड़ों की संख्या में पंहुचे लोग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के तहसील लक्सर के ग्राम बुकनपुर में कांग्रेस की मजबूती के लिए कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी और प्रदेश सचिव प्रकाश रावत ने जिला अध्यक्ष हीना खातून के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस सेवा दल की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

लोकसभा चुनावों में मजबूती के साथ आ रही है कांग्रेस पार्टी

जिसमें कांग्रेस सेवादल की महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस लोकसभा चुनावों में मजबूती के साथ आ रही है और विपक्ष को पांचों सीटों पर पराजित करेगी। इस समय आमजनता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल से बहुत परेशान हैं। आम जनता महंगाई के साथ साथ अपने आप को ठगी सा महसूस कर रही है। शोभा जोशी को सुनने के लिए गांव के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

रखें विचार

इस कार्यशाला में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव प्रकाश रावत,जिला अध्यक्ष हिना खातून,जिला उपाध्यक्ष सेवादल सलीम अहमद, मुस्कान खान, जुल्फानी अंसारी, शहजाद अंसारी, मोहिनी सैनी आदि ने भी अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का किया संचालन

कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिंह सैनी ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हिना खातून ने पूरा विश्वास दिलाया कि हमारी सेवा दल की टीम लोकसभा चुनाव में पूरी जिम्मेदारी और लगन से कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम करेगी।

Exit mobile version