Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान की शुरुआत की

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी ने पूरे प्रदेश में चंदा एकत्रित करने के लिए एक अभियान की शुरुआत की है।

इस अभियान की शुरुआत

जिसमें कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान की शुरुआत कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बताया कि इसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर चंदा इकट्ठा करेंगे। यह अभियान 28 दिसंबर तक चलता रहेगा। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से प्रदेशव्यापी कार्यक्रम चलाया जाएगा। डोनेशन के बदले में एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इसकी सूचना सभी जिला अध्यक्षों को दे दी है।

Exit mobile version