Site icon Khabribox

उत्तराखंड कांग्रेस बनाएगी ‘जन घोषणा पत्र’, सुझावों के लिए जारी किया व्हाट्सएप और ई-मेल, जनता भेज सकती है अपने सुझाव

उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने घोषणा पत्र (मैनिफेस्टो) को तैयार करने के लिए व्यापक जनअभियान की शुरुआत कर दी है।

जन अभियान की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर पार्टी ने मंगलवार को घोषणा की है कि वह घोषणा पत्र में आम जनता की आकांक्षाओं को शामिल करने के लिए गांव-गांव तक पहुंचेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से एक dedicated व्हाट्सएप नंबर और ई-मेल आईडी भी जारी की गई है, जिस पर कोई भी नागरिक अपने सुझाव भेज सकता है। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इस घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग की जरूरतों का ध्यान रखा जाएगा और मीडियाकर्मियों के लिए भी एक विशेष योजना शामिल की जाएगी। जिसमें युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और समाज के सभी वर्गों से सीधे बातचीत की जाएगी।

Exit mobile version