Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस 12 दिसंबर को उत्तराखंडियत अभियान की करेगी शुरुआत

2022 में विधानसभा के चुनाव है। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने जोरों शोरों के साथ तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस कांग्रेस 12 दिसंबर को हल्द्वानी से उत्तराखंडियत अभियान की शुरुआत करेगी।

गुंजेगा हम छू उत्तराखंडी और उत्तराखंडियत हमेरि पछयांण का नारा-

यह अभियान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में चलाया जाएगा। जिसमें यह यात्रा अलग-अलग चरणों में मैदान से लेकर पहाड़ी इलाकों में पहुंचेगी। इस अभियान की यात्रा में कांग्रेस का हम छू उत्तराखंडी और उत्तराखंडियत हमेरि पछयांण का नारा गूंजेगा।

यहां होंगे कार्यक्रम-

इस यात्रा के तहत हल्द्वानी में अभियान के शुभारंभ के बाद प्रथम चरण में कुमाऊं के रामनगर, लोहाघाट, कपकोट, सोमेश्वर, बेरीनाग, भनौली, अल्मोड़ा, रामगढ़, धारचूला, पंतनगर, कोटाबाग, बिंदुखत्ता में कार्यक्रम होंगे।

Exit mobile version