Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता- सीएम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते कल गुरुवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

दिए जरूरी निर्देश

जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें और पात्र लोगों को समय पर योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने युवाओं के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देने तथा स्वरोजगार के अधिकतम अवसर सृजित करने के लिए विभागों को तेजी से कार्य करने को कहा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आवंटित बजट का वास्तविक और ठोस परिणाम सामने आए।

Exit mobile version