Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां दो प्रमुख पार्कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य शुरू, इतने लाख होंगे खर्च, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में दो प्रमुख पार्कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो गया है।

लोगों को मिलेगा‌ लाभ

यह कार्य प्राधिकरण की ओर से शुरू किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून को हरित, स्वच्छ और नागरिक अनुकूल शहर बनाने की दिशा में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) यह कदम उठा रही है। इन दोनों परियोजनाओं पर लगभग 90 लाख रुपये खर्च होंगे। बताया कि पार्क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को हरियाली, स्वच्छ वातावरण और बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पार्क बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, मनोरंजन, सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा। पार्क में पैदल पथ, हरित पट्टिका, बैठने की व्यवस्था सहित आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

Exit mobile version