Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उपभोक्ताओं को मिलेगी यह खास सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगा बिल व आवश्यक सेवाओं की जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उपभोक्ताओं के लिए जरूरी व अच्छी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं को व्हाट्सऐप के जरिए बिल और आवश्यक सेवाओं की जानकारी मिलेगी।

उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी विभाग व्हाट्सऐप के जरिए उपभोक्ताओं को बिल और आवश्यक सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जल्द यह सुविधा मिलेगी। शंकाओं का समाधान भी चैट बॉक्स के जरिए किया जा सकेगा। आईटीडीए निदेशक नितिका खंडेलवाल ने यह जानकारी दी। पहले चरण में ‘अपणि सरकार’ पोर्टल से बनने वाले प्रमाणपत्र व्हाट्सऐप के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए आईटीडीए का व्हाट्सऐप से अनुबंध हो चुका है।

Exit mobile version