Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश के सभी 13 जिलों में स्थापित होंगे कंटीन्यूअस एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम, जानें इसके बारे में

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य जल्द ही देश का पहला ऐसा राज्य बनने वाला है।‌ जहां सभी 13 जिलों में कंटीन्यूअस एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम (CAAQMS) स्थापित होंगे।

मिलेगा यह डाटा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी 13 जिलों में कंटीन्यूअस एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम (CAAQMS) स्थापित किए जाएंगे। इन आधुनिक स्टेशनों के माध्यम से वायु प्रदूषण से जुड़ी महत्वपूर्ण गैसों में कार्बन डाइऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड और वोलाटाईल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOC) का रियल टाइम डाटा उपलब्ध होगा। इससे प्रदूषण पर नजर रखने में मदद मिलेगी। साथ ही समय रहते आवश्यक कदम भी उठाए जा सकेंगे। इस संबंध में उत्तराखंड पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते ने बताया कि उत्तराखंड में कंटीन्यूअस एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों की स्थापना से पीएम 2.5 सहित तमाम खतरनाक गैसों की मात्रा का रियल टाइम विश्लेषण हो सकेगा। इससे समय रहते निवारक उपाय करना संभव होगा।

Exit mobile version