Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना वायरस के मिले केस, दो बुजुर्गों में पुष्टि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश भर में कोरोना वायरस का खतरा फिर बढ़ने लगा है। जिसको लेकर सभी राज्य अलर्ट मोड पर है।

कोरोना वायरस का खतरा

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में दो कोरोना के मरीज मिले हैं। अब तक दून में कोरोना के दो मामले मिले हैं। इनमें चकराता रोड निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। जिन्हें दून अस्पताल भेजने की तैयारी थी। अब उनका होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। वहीं, कोरोना पॉजिटिव मिली 72 वर्षीय बुजुर्ग का उपचार सिटी हार्ट सेंटर में चल रहा था। कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उन्हें भी दून मेडिकल भेज दिया गया।

Exit mobile version