Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले से संबंधित जरूरी जानकारी है।

काउंसलिंग चार चरणों में होगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें स्टेट काउंसलिंग के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसके लिए काउंसलिंग चार चरणों में आयोजित होगी, जिसकी शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है।
📌📌राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की राज्य कोटा की 525 सीट हैं।
📌📌निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 450 और बीडीएस की 200 सीटें हैं।
📌📌जिनमें 50 प्रतिशत सीटें राज्य और 50 प्रतिशत ऑल इंडिया मैनेजमेंट कोटे की हैं।
📌📌स्टेट काउंसलिंग के माध्यम से सरकारी कॉलेजों में राज्य कोटा और निजी कॉलेजों में राज्य व मैनेजमेंट कोटा की सीटों पर दाखिले होंगे।

देखें काउंसलिंग शेड्यूल

📌प्रथम चरण: 30 जुलाई से 6 अगस्त
📌दाखिले की अंतिम तिथि: 12 अगस्त
📌द्वितीय चरण: 19 अगस्त से 29 अगस्त
📌दाखिले की अंतिम तिथि: 4 सितंबर
📌तृतीय चरण: 9 सितंबर से 18 सितंबर
📌दाखिले की अंतिम तिथि: 23 सितंबर
📌स्ट्रे वेकेंसी राउंड: 25 सितंबर से 29 सितंबर
📌दाखिले की अंतिम तिथि: 3 अक्टूबर

Exit mobile version