Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रेमी जोड़े ने हाईवे में खाया जहर, प्रेमी की मौत

यहां एक प्रेमी जोड़े ने हाईवे पर जाकर जहर खा लिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई वहीं युवती का अभी उपचार चल रहा है ।

मुजफ्फरनगर-दून हाईवे पर खाया जहर, प्रेमी की मौत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना देहरादून से सामने आई है। दो बच्चों के पिता और उसकी प्रेमिका ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाई । लेकिन जब उन्हें एक साथ जीने की उम्मीद नजर नहीं आई तो दोनों ने एक साथ मिलकर मरने की कसम खाई।प्रेमी युगल अमरदीप जायसवाल पुत्र राकेश जायसवाल, युवती पल्लवी पुत्री रमेशचंद्र  ने मुजफ्फरनगर-दून हाईवे पर कार में जहर खा लिया। इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर हालत में है। युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रेमी पहले से शादीशुदा था और बच्चों का पिता बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही दोनों के परिजन मुजफ्फरनगर पहुंचे।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों को कार में बेहोशी की हालत में देख उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक प्रेमी की मौत हो चुकी थी।


दो दिनों से चल रहे थे फरार


वहीं प्रेमिका की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रेमी युगल देहरादून के केदारपुरम के रहने वाले हैं और बीते 2 दिनों से फरार थे।

Exit mobile version