Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की शिष्टाचार भेंट, इन विषयों पर की चर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून में भाजपा नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से की शिष्टाचार भेंट की।

संगठनात्मक विषयों पर की चर्चा

इस अवसर पर उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट है कि पार्टी की नीतियो, अनुशासन एवं सिद्धांत जनता के मन में रच बस रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार की कुशल रणनीति से आज अल्मोड़ा जैसी जगह में भाजपा ने अपना परचम नगर निगम चुनावों में लहराया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड आज भगवामय हुआ है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा दिल्ली में भी अनेक चुनावी सभाओ को सम्बोधित कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए कड़ी मेहनत की गई। जिसके फल स्वरुप आज दिल्ली भी लम्बे समय के बाद भगवा मय हुई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली विजय पर सभी कार्यकर्ताओ सहित आम जनता को बधाई दी है।

Exit mobile version