Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राष्ट्रमाता घोषित होगी गाय, ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में आयोजित होगा गो-संसद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में गो-संसद आयोजित होगी।

शिविर का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि त्रिवेणी मार्ग पर बसने वाले ज्योतिष्पीठ के शिविर में गो-संसद के आयोजन के लिए देश भर के शीर्ष संतों, महंतों और महामंडलेश्वरों को बुलावा भेजा जा रहा है। छह फरवरी को शंकराचार्य शिविर में प्रस्तावित है। बताया कि इस गो-संसद के लिए द्वारका पीठ, पुरी पीठ और शृंगेरी पीठ के शंकराचार्यों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इसके लिए संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं। बताया पहली बार माघ मेले में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का मुद्दा उठेगा।

Exit mobile version