Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दरारें, कमजोर केबल और 40 साल का सफर: जानिए किस वजह से बंद करना पड़ा ऋषिकेश का आइकॉनिक ‘राम झूला’

उत्तराखंड: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध पर्यटन और धार्मिक स्थल ऋषिकेश में गंगा नदी पर बना ऐतिहासिक राम झूला सस्पेंशन ब्रिज बंद हो गई है।

इस वजह से लिया निर्णय

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ब्रिज आगामी दिसंबर तक के लिए आम लोगों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। ‌करीब 40 साल पुराने इस पुल के सुदृढ़ीकरण, मरम्मत और अपग्रेडेशन के लिए राज्य सरकार ने 10 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। शनिवार शाम से पुल को दोनों ओर से सील कर काम शुरू कर दिया गया है। पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल जिलों को जोड़ने वाला यह 220 मीटर लंबा और 2 मीटर चौड़ा पैदल पुल ऋषिकेश की पहचान माना जाता है। 1986 में बने इस पुल की नींव और सस्पेंशन केबल्स समय के साथ क्षतिग्रस्त हो गए हैं। structural जांच में पुल में दरारें और अन्य कमियां भी पाई गई थीं। सुरक्षा के लिहाज से इससे पहले वर्ष 2019 और 2023 में भारी मानसून के दौरान भी इसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा था। लोक निर्माण विभाग (PWD) नरेंद्रनगर डिवीजन के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि पुल की लंबी उम्र और दीर्घकालिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह व्यापक मरम्मत कार्य आवश्यक है। दिसंबर तक काम पूरा कर इसे दोबारा जनता को सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version