यहां नदी किनारे भैंस चराने गए 11 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया । घटना के बाद से बालकों के परिजनों में कोहराम मच गया है ।
बालक भैंस को निकालने के लिए नदी में कूद गया
जानकारी के अनुसार पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा रेंज के मेहरबाननगर निवासी मीना देवी पत्नी स्व. शोभा प्रसाद का 11 वर्षीय पुत्र वीर सिंह रविवार को भैंस चराने देवहा नदी के किनारे गया हुआ था । तभी अचानक भैंस नदी में चली गई तो बालक भैंस को निकालने के लिए नदी में कूद गया और इसी दौरान मगरमच्छ ने बालक को अपना निवाला बना लिया । स्थानीय लोगों ने गोताखोरों की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकाला । देर शाम तक ग्रामीण बालक को मगरमच्छ के पेट से बाहर निकालने की मांग कर रहे थे ।
परिवार में मचा कोहराम
वन विभाग के आला अधिकारी, पुलिस और एसडीएम ने मगरमच्छ की मेडिकल जांच कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं घटना के बाद से बालक के परिजनों में कोहराम मच गया है ।