Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़,  केदारनाथ से रुद्रप्रयाग तक यात्रा मार्ग पर लगे हैं इतने सीसीटीवी कैमरे

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ यहां उमड़ रही है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार धाम यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन भी लगातार तैयारियां देख रहा है। इसके तहत केदारनाथ से रुद्रप्रयाग तक यात्रा मार्ग पर 110 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने दी।

कंट्रोल रूम से हो रहीं मॉनिटरिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से पूरे रूट की लाइव मॉनिटरिंग हो रही है। यदि किसी श्रद्धालु को स्वास्थ्य संबंधी समस्या या भारी वर्षा के कारण कोई परेशानी होती है, तो यहां से तत्काल सूचना संबंधित टीम को भेजी जाएगी। मौके पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य कर्मचारी तुरंत जरूरी सहायता पहुंचाएंगे।”

Exit mobile version