Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में बना रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 मई सोमवार को 65 हजार 809 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अभी तक यमुनोत्री धाम में 1 लाख 68 हजार 13 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके है। वहीं बीते कल सोमवार 19 मई को 10 हजार 882 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। गंगोत्री धाम में अभी तक यमुनोत्री धाम में 1 लाख 68 हजार 13 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके है। वहीं बीते कल सोमवार 19 मई को 10 हजार 882 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। वहीं अभी तक 2 लाख 5 हजार 158 श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन किए हैं। जिसमे बीते कल सोमवार 19 मई को 20 हजार 588 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

केदारनाथ में इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

वहीं अभी तक केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख 5 हजार 253 के पार पहुंच चुकी है। हर दिन करीब 20 हजार से ज्याद भक्त बाबा केदार के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। वहीं बीते कल सोमवार 19 मई को 24 हजार 356 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। जिसमें 15542 पुरुष, 8408 महिलाएं और 306 बच्चे शामिल हैं।

Exit mobile version