Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में बना रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 11 लाख 55 हजार 386 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 21 मई की शाम 7 बजे तक यमुनोत्री धाम में 2 लाख 10 हजार 908 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। गंगोत्री धाम में 1 लाख 96 हजार 200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 4 लाख 53 हजार 414 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं बदरीनाथ धाम में 2 लाख 94 हजार 864 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Exit mobile version