Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में बना रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक 12 लाख 87 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं।‌ वहीं 23 मई को 67 हजार 172 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की है।
🌼🌼अभी तक 2 लाख 32 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम में दर्शन किये हैं। वहीं 23 मई को 11,173 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 2 लाख 18 हजार से अधिक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 23 मई गुरुवार को 10,756 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।
🌺🌺अभी तक 3 लाख 35 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 23 मई को 20703 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए।
🍀🍀अभी तक 5 लाख 21 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 23 मई को 24,540 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।

Exit mobile version