Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में हर दिन बन रहें नये रिकॉर्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 31 मई तक 18 लाख 56 हजार 686 श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किए थे। जून महीने के शुरुआती 4 दिनों में ही ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके है। श्रद्धालुओं का आंकड़ा बुधवार 4 जून तक 21 लाख 41 हजार 456 पहुंच चुका है।
🌼🌼अभी तक 3 लाख 71 हजार 760 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार 4 जून को 11 हजार 714 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री मां के दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 3 लाख 61 हजार 786 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को पहुंच चुके हैं। बुधवार 4 जून को 9 हजार 188 श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे।
🌺🌺 अभी तक 5 लाख 80 हजार 240 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार 4 जून को 19 हजार 18 भक्तों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
🌻🌻अभी तक 36 हजार 491 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं। जबकि बुधवार 4 जून को यहां 8 हजार 185 श्रद्धुलाओं ने दर्शन किए।

केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

🍀🍀2 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में सबसे ज्यादा भक्त पहुंचे हैं। अभी तक 7 लाख 91 हजार 179 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। बुधवार 4 जून को 24 हजार 374 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे।

Exit mobile version