उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चारधाम यात्रा में अब तक 22 लाख 23 हजार 742 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 6 जून को कुल 78 हजार 876 यात्रियों ने चारधाम में दर्शन किए।
🌼🌼अभी तक 3 लाख 77 हजार 429 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। 06 जून को 9 हजार 880 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री मां के दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 3 लाख 79 हजार 114 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को पहुंच चुके हैं। 06 जून को 13 हजार 117 श्रद्धालु गंगोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे।
🌺🌺 अभी तक 6 लाख 3 हजार 969 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। 06 जून को 23 हजार 729 भक्तों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए।
केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
🍀🍀2 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में सबसे ज्यादा भक्त पहुंचे हैं। अभी तक 8 लाख 16 हजार 50 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच कर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। 06 जून को केदारनाथ में 24 हजार 871 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे।