उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां धाम में प्रतिदिन 19 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहें हैं। इस साल अभी तक 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालु चारधाम व हेमकुंड साहिब की यात्रा कर चुके हैं।
🌼🌼अभी तक यमुनोत्री धाम में 3 लाख 29 हजार 251 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। 31 मई को 10 हजार 447 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 3 लाख 18 हजार 798 श्रद्धालु गंगोत्री धाम पहुंच चुके हैं। 31 मई को 11 हजार 924 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।
🌺🌺अभी तक 4 लाख 96 हजार 420 श्रद्धालु भगवान बदरी-विशाल के दर्शन कर चुके हैं। 31 मई को 19 हजार 654 श्रद्धालु दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे।
🌻🌻अभी तक हेमकुंड साहिब में अभी तक 15 हजार 283 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। 31 मई को 2258 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।
केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
🍀🍀अभी तक 6 लाख 96 हजार 934 श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। 31 मई को 23 हजार 541 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए।