उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 जून रविवार को 66 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए। जबकि 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक 19 लाख 23 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
🌼🌼अभी तक 3 लाख 39 हजार 707 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 1 जून रविवार को 10 हजार 456 श्रद्धालु यमुनोत्री धाम पहुंचे।
🌸🌸अभी तक 3 लाख 30 हजार 372 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर चुके हैं। 1 जून रविवार को 11 हजार 574 श्रद्धालु पहुंचे।
🌺🌺अभी तक 5 लाख 15 हजार 710 श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। 1 जून रविवार को 19 हजार 290 श्रद्धालुओं ने बदरीविशाल के दर्शन किए।
🌻🌻अभी तक 17 हजार 478 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। 1 जून रविवार को 2195 श्रद्धालुओं हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।
केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
🍀🍀2 मई को खुले केदारनाथ धाम के कपाट के बाद अभी तक 7 लाख 20 हजार 127 श्रद्धाल बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। वहीं 1 जून रविवार को 23 हजार 193 श्रद्धालु बाबा केदार के दर पर पहुंचे। जिसमें 15 हजार 96 पुरुष, 7798 महिला और 293 बच्चे शामिल हैं।