Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में हर दिन बन रहें नये कीर्तिमान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में अभी तक 26 लाख 88 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 11 जून को 72412 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा की।
🌼🌼अभी तक 4,37,969 श्रद्धालु मां यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं बुधवार 11 जून को 9,560 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री धाम की यात्री की।
🌸🌸अभी तक 4,40, 058 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को पहुंच चुके हैं। वही बुधवार 11 जून को 9,377 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।
🌺🌺 अभी तक 7,53,131 श्रद्धाल बदरीनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। वहीं 11 जून को 20, 286 श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन कए।
🌻🌻अभी तक 88, 834 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं।

केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

🍀🍀2 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में सबसे ज्यादा भक्त पहुंचे हैं। अभी तक 9,69,480 श्रद्धालु बाबा केदार का आशीर्वाद ले चुके हैं। जबकि 11 जून को 26, 424 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।

Exit mobile version