Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रही भक्तों की भीड़, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए चारों धामों के दर्शन, केदारनाथ धाम में हर दिन बन रहें नये कीर्तिमान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। 30 अप्रैल से यात्रा का आगाज हुआ। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

चारों धामों में पंहुच रहा आस्था का सैलाब

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पंहुच रहें हैं। जिसमे केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 30 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा में 24 लाख 54 हजार 724 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा कर ली है। रविवार को कुल 79,058 श्रद्धालुओं ने यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।
🌼🌼अभी तक 4 लाख 8 हजार 842 श्रद्धालु मां यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं रविवार 8 जून को 11,373 श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए।
🌸🌸अभी तक 4 लाख 09 हजार 064 श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन को पहुंच चुके हैं। रविवार 8 जून को 10,082 श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।
🌺🌺 अभी तक 6 लाख 79 हजार 379 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। रविवार 8 जून को 25,567 श्रद्धालुओं ने बदरीविशाल के दर्शन किए।
🌻🌻अभी तक 65 हजार 578 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच चुके हैं। जबकि रविवार को 8427 श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के दर्शन किए।

केदारनाथ धाम में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब

🍀🍀2 मई से शुरू हुई केदारनाथ धाम की यात्रा में सबसे ज्यादा भक्त पहुंचे हैं। अभी तक 8 लाख 89 हजार 223 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। वहीं रविवार 8 जून को 23,609 श्रद्धालुओं ने भगवान केदारनाथ के दर्शन किए।

Exit mobile version