Site icon Khabribox

उत्तराखंड: CTET परीक्षा, इन दो दिन आयोजित होगी परीक्षा, देखें शेड्यूल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नोटिस क्रमांक संख्या सीबीएसई/सीटीईटी/फरवरी/2026/ई-150092/आई वी दिनांक 25.11.2025 के माध्यम से यह अधिसूचित किया गया था कि सीटीईटी परीक्षा का 21वां संस्करण देश के 132 शहरों में दिनांक 08 फरवरी, 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।

दी यह जानकारी

अब अभ्यर्थियों से प्राप्त आवेदनों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि CTET परीक्षा दिनांक 07 एवं 08 फरवरी, 2026 (शनिवार एवं रविवार) को पूरे देश के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि दोनों दिनों की परीक्षा का शेड्यूल नीचे दिया गया है।

Exit mobile version