Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आगामी 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश भर में रहेगी सांस्कृतिक उत्सव की धूम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। यह दिन पूरे देशवासियों के लिए गौरव का दिन होगा।

जारी किए आदेश

इस मौके पर उत्तराखंड में उत्तरायणी पर्व से लेकर नौ दिनों तक श्रीराम गूंज रहेगी। प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व है। इसी दिन से 22 जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्त को आदेश जारी किए।

Exit mobile version