Site icon Khabribox

उत्तराखंड: साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए ₹1.07 लाख, ऐसे दिया झांसा

उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून जिले में ठगों ने एक युवक को अपने झांसे में लेकर उसके बैंक खाते से ₹1,07,454 (एक लाख सात हजार चार सौ चौवन रुपये) उड़ाए है।

साइबर ठगों का जाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के निवासी एक पीड़ित युवक ने केंद्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित का कहना था कि 9 जून को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने तमाम तरह की लोक-लुभावन और भ्रमित करने वाली बातें कर उसे अपने झांसे में ले लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, तब तक ठग ने उसके खाते से ₹1,07,454 उड़ा लिए। जिसके बाद देहरादून साइबर थाने में इस संबंध में ई-जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद मामला स्थानीय थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है।

Exit mobile version