Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आईटीआई में लागू होगा साइबर सुरक्षा प्लस प्रोग्राम, साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज्ञान से सशक्त होंगे विद्यार्थी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक डिजिटल जरूरतों के अनुरूप मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

युवाओं को मिलेगा लाभ

इसके तहत बीते दिनों कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज आईटीआई में साइबर सुरक्षा प्लस प्रोग्राम का औपचारिक शुभारंभ भी किया। जिसके बाद यह प्रोग्राम उत्तराखंड के सभी सरकारी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल साक्षरता और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी भविष्य उन्मुख कौशलों से सशक्त बनाना है। साथ ही सिस्को द्वारा समर्थित यह पहल राज्य के हजारों आईटीआई छात्रों को हाई-डिमांड डिजिटल स्किल्स उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास भी है।

Exit mobile version