Site icon Khabribox

उत्तराखंड: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने उड़ाए 61 हजार रुपए

देहरादून: साइबर ठगों ने एक महिला को झांसा देकर उसके क्रेडिट कार्ड से हजारों की धनराशि उड़ा ली। महिला को जब ठगी का आभास हुआ तो उसने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का दिया झांसा

महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी तहरीर में बताया की उनके पास एसबीआई का क्रेडिट कार्ड है। बीते 26 अक्टूबर को एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दिया। आरोपित ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताकर महिला से कार्ड का नंबर और ओटीपी प्राप्त कर लिया। जिसके बाद महिला के कार्ड से 61,793 रुपये निकल गए। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version