Site icon Khabribox

उत्तराखंड डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026: इतने‌ नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा, देखें जरूरी अपडेट

रामनगर (नैनीताल): उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने द्विवर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed.) प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

नवंबर में होगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार राज्य के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) में संचालित इस पाठ्यक्रम के लिए इच्छुक स्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रवेश परीक्षा 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक राज्य के 29 परीक्षा शहरों में बनाए गए विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
• ​ऑनलाइन आवेदन की शुरुआती तिथि: 15 सितंबर 2026 (प्रातः 11:00 बजे से)
• ​आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
• ​आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 08 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
• ​आवेदन में संशोधन/सुधार की अवधि: 09 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)

जानें कैसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट [www.ukdeled.com](https://www.ukdeled.com) पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन कर सकते हैं।

Exit mobile version