Site icon Khabribox

उत्तराखंड: शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत से मिले D.El.Ed प्रशिक्षु, प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर की यह मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बीते कल शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से D.El.Ed बैच 2021–22 के प्रशिक्षुओं ने शिष्टाचार भेंट की।

की यह मांग

इस दौरान प्रशिक्षुओं ने आगामी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2026 के संबंध में अपनी मांग और अपेक्षाएँ मंत्री के समक्ष रखीं। इस बैठक के दौरान प्रशिक्षुओं ने बताया कि उन्होंने D.El.Ed का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है और वे लंबे समय से प्राथमिक शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द नई भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने का अनुरोध किया ताकि प्रशिक्षित युवाओं को शिक्षा विभाग में सेवा का अवसर मिल सके।

किया आश्वस्त

इस पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रशिक्षुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार प्राथमिक शिक्षक भर्ती के प्रति गंभीर है और अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह से नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित युवाओं को अवसर देने के लिए विभाग आवश्यक कार्यवाही कर रहा है।

रखी अपनी बातें

इस मुलाकात में राज्य के 13 जिलों से आए D.El.Ed (2021–22 बैच) के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया और अपनी बात मंत्री जी के सामने रखी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और प्रशिक्षुओं ने मंत्री के आश्वासन पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Exit mobile version