Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख बढ़ी, अब 15 सितंबर को नहीं इतने अक्टूबर को जारी होगी लिस्ट, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड में चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने जरूरी अपडेट जारी किया है।

दी यह जानकारी

जिसमें बताया है कि राज्य में अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर के स्थान पर 3 अक्टूबर को किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने बीते सोमवार को देहरादून में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। जिस पर उन्होंने बताया कि नोटिस फेज, दावों और आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण को ध्यान में रखते हुए आयोग ने समय-सीमा में 17 दिनों का विस्तार किया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत दावों एवं आपत्तियों पर सुनवाई की प्रक्रिया अब 28 सितंबर तक जारी रहेगी। इसके पश्चात सभी निस्तारण पूर्ण कर 3 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का औपचारिक प्रकाशन कर दिया जाएगा।

Exit mobile version