Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथि जारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं अगले महीने से शुरू होने जा रही है।

16 जनवरी से होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया है कि यह प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक कराई जाएंगी। फरवरी के अंत तक लिखित परीक्षाएं हो सकती है। इस संबंध में उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024 का अवकाश कैलेंडर जारी होते ही बोर्ड परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी जाएगी। परीक्षाओं को लेकर बोर्ड तैयारियों में जुट गया है।

Exit mobile version