Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाले स्टेट गेम्स की तिथि जारी, देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने 38वें राष्ट्रीय खेलों से पहले होने वाले स्टेट गेम्स की तिथि जारी कर दी है। इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दे दिए हैं।

38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी तिथि निदेशालय ने जारी कर दी है।
📌📌जिसमें स्टेट गेम्स का उद्घाटन 24 जुलाई को परेड ग्राउंड से किया जाएगा।
📌📌पहले चरण में 24 से 29 जुलाई तक देहरादून में बैडमिंटन, टीटी, बास्केटबाल, जूडो, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग, बाक्सिंग व वुशु प्रतियोगिताएं होंगी। अगस्त तक प्रतियोगिताएं होंगी।
📌📌प्रदेश के छह जिलों देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर व चंपावत जिले में राष्ट्रीय खेलों से पहले राज्य गेम्स होंगे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की 40 खेलों की अलग-अलग बालक व बालिका वर्ग की टीमें चुनी जाएंगी।


Exit mobile version