Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ICSE व ISC परिणाम में उत्तराखंड की बेटियों ने बढ़ाया मान, इतना रहा प्रतिशत

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। बीते कल सोमवार को रिजल्ट जारी किया गया।

इतना रहा प्रतिशत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीएसई यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा में 99.47 प्रतिशत जबकि आईएससी यानी सीआईएससीई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.19 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। जिसमें जिसमें उत्तराखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा। 10वीं कक्षा में 99.19 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं 12वीं के 97.85 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है।

विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं में सेंट जोजेफ्स एकेडमी की अनन्या विजन ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि 10वीं में सेंट जोजेफ्स एकेडमी की अनुष्का कोटनाला व समर वैली की अविका ध्यानी ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

Exit mobile version