Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सभी जिलों में अनिवार्य रूप से बनाए जाएंगे नशा मुक्ति केंद्र, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए यह निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब सभी जिलों में एक-एक नशा मुक्ति केंद्र अनिवार्य रूप से होगा।

नशे के खिलाफ अभियान में तेजी लाने की भी जरूरत- मुख्य सचिव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में कुछ दिनों पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में एक-एक नशा मुक्ति केंद्र अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नशा मुक्ति केंद्रों के लिए अलग से बजट मद भी बनाने को कहा है।

Exit mobile version