उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में एक कार के अंदर महिला व पुरूष अचेत अवस्था मे मिले। जिनकी मौत हो गई थी।
कार में अचेत अवस्था में मिले महिला व पुरूष
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के राजपुर क्षेत्र की यह घटना है। पुलिस को कंट्रोल रूम से जानकारी मिली थी कि सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक कार में दो लोग है। जो अचेत अवस्था में है। सूचना पर पुलिस पंहुची। दोनों की मौत हो चुकी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों शराब का अत्यधिक सेवन करते थे। घटना के दिन भी दोनों ने शराब पी थी। जिस पर अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था और इस वजह से रात में गाड़ी का AC लगातार ऑन रहने के कारण, गैस, तापमान के प्रभाव से घटना हुई हो सकती है।
पोस्टमार्टम को भेजे शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतकों की पहचान 50 साल के राजेश साहू व 45 साल की महेश्वरी के रूप में हुई है। कार राजेश की थी। राजेश साहू ड्राइवर का काम करता था।