Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां स्‍पोर्ट्स कॉलेज के पास मिला शव, मचा हडकंप


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में आज सुबह स्‍पोर्ट्स कॉलेज के पास शव मिलने से हड़कंप मच गया।

शव मिलने से मचा हडकंप-

जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स कॉलेज के पास एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी पहचान उद्योग निदेशालय में अनुसेवक पद पर तैनात धीरेंद्र सिंह नयाल 45 साल के रूप में हुई है। शव के पास ही जहर की सीसी और ठंडे पेय की बोतल मिली। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक समस्या के कारण व्यक्ति ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version