Site icon Khabribox

उत्तराखंड : यहां संदिग्ध अवस्था में मिला अल्मोड़ा के युवक का शव, मचा हड़कंप

यहां चकरपुर सनिया नाले के समीप संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

खटीमा में चकरपुर पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि सनिया नाले के पास संदिग्ध अवस्था में एक शव पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ करने पर मृतक की पहचान अल्मोड़ा के ग्राम काचुला निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट के रूप में हुई। जो टैक्सी ड्राइवर है। मृतक के परिजनों ने बताया कि देवेंद्र दो दिन पूर्व अल्मोड़ा से नैनीताल की बुकिंग की बात कहकर घर से गया था।

मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं

एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल के पास एक टैक्सी नंबर की कार भी मिली है। जिसको कब्जे में ले लिया गया।

Exit mobile version