Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की बढ़ी समय-सीमा, अब इतने जून तक हो सकेंगे स्थानांतरण​

उत्तराखंड: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के वार्षिक स्थानांतरण (तबादलों) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है।

आगे बढ़ी तिथि

जिस पर शासन ने इस वर्ष वार्षिक स्थानांतरण आदेश जारी करने की अंतिम तिथि को 20 दिन और बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब विभाग 30 जून तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। इससे पहले इसकी समय-सीमा 10 जून निर्धारित थी। इस संबंध में अपर सचिव कार्मिक, गिरधारी सिंह रावत द्वारा मंगलवार को आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, स्थानांतरण प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों और विभिन्न विभागों से मिले अनुरोधों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version